राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने ही काफी बज क्रिएटकिया था। ये कॉमेडी फिल्म एक मनोरंजक राइड पर ले जाती है। फिल्म की कहानी कई जगहों पर कमजोर जरूर पड़ती है, लेकिन एक्टिंग और कॉमेडी का तड़का आपको बांधे रखेगा। फिल्म एक सरप्राइज एलिमेंट भी है, जिसका अंदेशा पहले से बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है। कहानी में असल तड़का विजय राज और मल्लिका शेरावत लगाते नजर आ रहे हैं। '

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सर्वश्रेष्ठ शुद्ध कॉमेडी है। संवाद मजाकिया से लेकर बेवकूफी भरे और पूरी तरह से विक्षिप्त तक हैं और अगर हम देखने जाएं तो यह एक बेहतरीन संयोजन है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो या तो आपको खूब हंसाता है या यह आपको ९० और ०० के दशक की कॉमेडी और ड्रामा की याद दिलाता है। फिल्म खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती। इसके इरादे साफ हैं और वह है अपने दर्शकों को पुरानी यादों की सैर पर ले जाना; एक समय जब चीजें सरल थीं और एक समय जब हम छोटी-छोटी चीजों में खुशी और आनंद ढूंढते थे।

क्या विक्की को सीडी वापस मिलेगी या नहीं? क्या विद्या को खोई हुई सीडी के बारे में पता चलेगा? विक्की और विद्या (और अन्य) के लिए स्थिति और भी ज़्यादा भयावह हो जाने के लिए और क्या होता है? जानने के लिए विक्की विद्या का वो वाला वीडियो देखें।

राजकुमार राव का किरदार हमेशा की तरह सादगी से भरा हुआ है और आम इंसान से अलग नहीं है। यही वजह है कि उनके कॉमेडी मोमेंट्स और भी मजेदार हो जाते हैं। तृप्ति डिमरी का किरदार कई बार नीरस लगता है, लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है। विजय राज दर्शकों को हंसाते हैं। बाकी सभी किरदारों ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

फिल्म में ‘स्त्री’ आपको सरप्राइज देने वाली है। जी हां, ‘स्त्री’ की सरप्राइज एंट्री है। फिल्म में एक छोटी सीन हैं जहां राजकुमार राव फिर से 'स्त्री' कें चंगुल में फंसते हैं। इसमें स्त्री का चेहरा भी देखने को मिलता है। ये सीन काफी मजेदार है। इसक सीन का अंदाजा पहले से बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता है। कुमार सानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक जैसे बेहतरीन सिंगर्स के 90s के गाने फिल्म में बजते सुनाई देंगे। बैकग्राउंड म्यूजिक काफी शानदार है। शहनाज गिल का आइटम सॉन्ग भी हाईलाइट मोमेंट हैं।  


यह फिल्म कॉमेडी, सस्पेंस और 90 के दशक की यादों का एक बेहतरीन मिश्रण है और अंत में एक सरप्राइज है, जिसके लिए आपको VVKWWV देखने की जरूरत है। मल्लिका शेरावत स्क्रीन पर वापस आ गई हैं और दर्शकों को उन दिनों की याद दिला रही हैं, जब फिल्मों में उनका रोल छोटा, लेकिन बोल्ड था।

निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म को अच्छे से पेश किया है,  फिल्म का संदेश अच्छा है, । कुछ गाने फिर से 90 के दशक का पूरा अहसास देते हैं।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कॉमेडी का तड़का आपको बांधे रखेगा बॉलीवुड हाये इस फिल्म को 3.5 रेटिंग दी गई है

Review by Farid shaikh:-  Bollywood Hi Mumbai